प्रदेश में अब ये APP लगाएगी Crime पर कंट्रोल, सीएम जयराम ने धर्मशाला में किया शुभारंभ

Sunday, Oct 02, 2022 - 11:10 PM (IST)

धर्मशाला (तनुज): जिला कांगड़ा में आपराधिक मामलों और मामलों से जुड़े अपराधियों का डाटा बेस अब पुलिस को एप पर मिलेगा। आपराधिक मामलों पर नियंत्रण और मामलों के अध्ययन की सहायता पुलिस कर्मचारियों व अधिकारियों को सत्यनिष्ठा एप पर उपलब्ध रहेगी। जिला पुलिस की पहल पर प्रदेश की पहली उक्त एप तैयार की गई है। रविवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कांगड़ा पुलिस द्वारा तैयार की गई सत्यनिष्ठा एप का शुभारम्भ धर्मशाला में किया। एसपी कांगड़ा डाॅ. खुशहाल शर्मा के मार्गदर्शन में अपराध नियंत्रण एवं विवेचन के लिए सत्यनिष्ठा एप को तैयार किया गया है। 

एसपी कांगड़ा ने बताया कि इस एप से क्राइम मैपिंग, जिला में निजी एवं सरकारी सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से प्रभावी निगरानी करना आसान होगा। विभिन्न अपराधों चोरी व सेंधमारी आदि में संलिप्त अपराधियों का डाटा बेस तैयार होगा। उन्होंने बताया कि इससे विभिन्न थाना क्षेत्रों के अंतर्गत घटित होने वाले विभिन्न अपराधों का अध्ययन, कभी भी और कहीं भी डाटा एंट्री करने की सुविधा, अनजान व्यक्तियों, प्रवासी मजदूरों, विदेशियों व संदिग्ध व्यक्तियों के संदर्भ में सूचनाओं का डाटा तैयार करना और डाटा बैंक से सूचनाओं का उपयोग कर आपराधिक मामलों का अन्वेषण करने में सहायता मिलेगी। साथ ही यूजर्स फ्रैंडली आई.टी. सॉल्यूशन बनेगा। 

एसपी कांगड़ा ने बताया कि सत्यनिष्ठा एप प्रदेश की इस तरह की पहली एप है। उन्होंने बताया कि पिछले वर्षों का डाटा एंट्री करके अपराधों का तुलनात्मक अध्ययन करने में पुलिस कार्यप्रणाली को सुदृढ़ करने में इस एप के माध्यम से सहायता मिलेगी। यह एप बीट आरक्षी, थाना मुंशी, अन्वेषण अधिकारी, थाना प्रभारी, पुलिस पर्यवेक्षण अधिकारी (एसडीपीओ), पुलिस अधीक्षक एवं इसके ऊपर के अधिकारियों के लिए उपयोगी रहेगी। एसपी ने बताया कि इस एप को बनाने के लिए लगभग 3 लाख 70 हजार रुपए डीसी कांगड़ा डाॅ. निपुण जिन्दल द्वारा प्रदान किए गए हैं।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Vijay