शिक्षा बोर्ड का निर्णय खास, अब बच्चों को पढ़ाया जाएगा हिमाचल का इतिहास

punjabkesari.in Tuesday, Jul 21, 2020 - 10:05 PM (IST)

धर्मशाला (जिनेश): आगामी सत्र से प्रदेश के स्कूली बच्चे हिमाचल के इतिहास के बारे में पढ़ पाएंगे। इसके लिए बाकायदा हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने आठवीं कक्षा से नीचे की कक्षाओं में पाठ्यक्रम शामिल करने का निर्णय लिया है और अगले सत्र से इसे लागू कर दिया जाएगा। जानकारी के मुताबिक इस कड़ी में प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा 25 जनवरी स्टेट हुड डे व 15 अप्रैल हिमाचल दिवस के बारे में बच्चों को पढ़ाया जाएगा। इसको लेकर बोर्ड सिलेबस तैयार करने में जुट गया है। यह प्रयास बोर्ड द्वारा इसलिए भी किया जा रहा है ताकि हिमाचल के बच्चे हिमाचल के इतिहास के बारे में और अधिक ज्ञान अर्जित कर सकें।

पाठ्यक्रम में शामिल होंगे 2 पाठ

अब पाठ्यक्रम में कम से कम 2 हिमाचल के जुड़े पाठ शामिल किए जाएंगे। इसमें हिमाचल का इतिहास, इसकी मुख्य धरोहरें, गठन से पूर्व हिमाचल का क्या अस्तित्व था, प्रदेश गठन के दौरान किन-किन रियासतों को शामिल किया गया और अन्य राज्यों के कौन- कौन से हिस्से शामिल करके कौन-कौन से जिले बनाए गए, वहीं इसी सत्र में प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने बच्चों को हिमाचल के स्वतंत्रता सेनानियों के बारे में जानकारी देने के लिए पाठ्यक्रम में हिमाचल के स्वतंत्रता सेनानियों के बारे में पाठ्यक्रम में डाल दिया है।

अब अलग से नहीं पढ़नी पढ़ेंगी हिमाचल सामान्य ज्ञान जैसी पुस्तकें

बता दें कि प्रदेश के युवाओं और बच्चों को यह सब जानकारी प्राप्त करने के लिए अलग से हिमाचल सामान्य ज्ञान जैसी पुस्तकों का अध्ययन करना पड़ता था। अब ये सब पाठ्यक्रम में शामिल करने के बाद युवाओं को अपने प्रदेश के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए अलग से पुस्तकें नहीं पढऩी होंगी बल्कि स्कूली अध्ययन के दौरान ही उन्हें ये सब जानकारी हासिल हो जाएगी।

क्या बोले शिक्षा बोर्ड के सचिव

शिक्षा बोर्ड के सचिव अक्षय सूद ने बताया कि अगले सत्र से पाठ्यक्रम में हिमाचल के बारे में सामग्री शामिल की जाएगी। नैतिक शिक्षा में रोचक पाठ शामिल किए जाएंगे। इसके अलावा हिमाचल के वीरों एवं स्वतंत्रता सेनानियों के बारे में भी पाठ शामिल होंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News