अब फतेहपुर में गरमाएगी राजनीतिक मुद्दों की तपिश

Friday, Oct 15, 2021 - 10:26 AM (IST)

फतेहपुर (धर्मशाला) (जिनेश) : आने वाले दिनों में अब फतेहपुर में राजनीतिक मुद्दों की तपिश दोनों ही पार्टियों के द्वारा देखने को मिलेगी। दोनों ही पार्टियों के बड़े नेताओं की जनसभाएं तय हो गई हैं। आगामी दिनों में फतेहपुर में अपने उम्मीदवार को जिताने के लिए भाजपा की तरफ से केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सहित भाजपा प्रेदशाध्यक्ष सुरेश कश्यप भाजपा प्रत्याशी की नैय्या को पार लगाने के लिए प्रचार अभियान की कमान संभालेंगे। बलदेव ठाकुर को बल देने के लिए अनुराग ठाकुर 17 अक्टूबर को फतेहपुर में आ रहे हैं। यहां पर बलदेव ठाकुर को मजबूत करने के लिए अनुराग ठाकुर कार्यकर्ताओं से मिलेंगे और पार्टी की जीत को सुनिश्चित करने के लिए जरूरी गुरमंत्र देंगे। वहीं कांग्रेस की तरफ से पार्टी प्रभारी राजीव शुक्ला, पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी, नवजोत सिंह सिद्दू, राज बबर, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठोर आदि मोर्चा संभालेंगे।

वहीं कांग्रेस की तरफ से प्रदेश सह प्रभारी संजय दत्त पहले ही यहां मोर्चा संभाले हुए हैं। इससे पहले भी फतेहपुर उपचुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी भवानी पठानिया की जीत सुनिश्चित कराने के लिए प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला व स्टार प्रचारक कन्हैया फतेहपुर का दौरा करके कार्यकर्ताओं में जोश भर चुके है। जहां कांग्रेस और दूसरी पार्टियां भाजपा को भाजपा पर महंगाई, बेरोजगारी को लेकर प्रदेश सरकार पर सवाल उठाएगी तो साथ ही फतेहपुर क्षेत्र की पूरी तरह से अनदेखी, जिला कांगड़ा की अनदेखी व बाहरी लोगों को रोजगार देने आदि मुद्दों को उठा कर भाजपा को घेरेगी तो सत्ता सीन भाजपा पार्टी अपने चार सालों के कार्यकाल व केंद्र की योजनाओं को लेकर जनता से वोट मागेगी। उधर कांग्रेस फतेहपुर चुनाव प्रभारी राजिन्द्र राणा का कहना है कि आने वाले दिनों में फतेहपुर में उपचुनावों को लेकर कई बड़े नेता आएंगे और भाजपा की गलत नीतियों को जनता के समक्ष रखेंगे। वहीं फतेहपुर भाजपा चुनाव प्रभारी बिक्रम ठाकुर का कहना है कि पार्टी को और मजबूत करने के लिए आगामी दिनों में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर सहित कई बड़े नेता फतेहपुर कि जनता से रूबरू होंगे।
 

Content Writer

prashant sharma