अब पुलिस पाठशाला संवारेगी गरीब बच्चें का भविष्य

Thursday, Oct 11, 2018 - 09:30 AM (IST)

नाहन : धौलाकुआं स्थित पुलिस की छठी भारतीय आरक्षित वाहिनी आई.आर.बी. विद्याॢथयों को नि:शुल्क कोचिंग दे रही है। छठी भारतीय आरक्षित वाहिनी अपने प्रांगण में नि:शुल्क गरीब बच्चों को शिक्षा दे रही है। इस पाठशाला में आसपास के गांवों के 10वीं पास उन परिवारों के बच्चे आते हैं जिनके पास इतने पैसे नहीं होते कि वे अपने बच्चों को कोङ्क्षचग दिलवा सकें। ऐसे बच्चों को नि:शुल्क पढ़ाने के लिए बटालियन के 4 सिपाही और एक डी.एस.पी. गुरु की भूमिका निभा रहे हैं।

122 बच्चे ले रहे कोचिंग
पाठशाला में करीब 122 बच्चों को अंग्रेजी, गणित व विज्ञान विषय पढ़ाए जा रहे हैं। महीने में प्रत्येक रविवार को उक्त विषयों की 1-1 घंटे की कक्षाएं ली जाती हैं। संबंधित पुलिस जवानों व अधिकारियों का कहना है कि उनके पास कोचिंग के लिए बच्चों के और नाम आ रहे हैं लेकिन यहां बैठने के लिए पर्याप्त स्थान न होने के चलते अभी 122 बच्चों के नाम कोचिंग के लिए दर्ज किए हैं। इन्हें प्रत्येक रविवार को कोचिंग दी जा रही है। इस कवायद के जरिए आसपास के क्षेत्र के विद्यार्थियों की मदद के अलावा पुलिस और आम लोगों के बीच तालमेल व संबंध भी बेहतर होने की उम्मीद है। खास बात यह है कि कोचिंग ले रहे बच्चों में छात्राओं की संख्या अधिक है।

20 रविवार में पूरा होगा कोर्स 
तीनों विषयों के पूरे सिलेबस को 25 रविवार के हिसाब से बांट दिया है। बच्चों को उसी के हिसाब से चैप्टर पढ़ाए जाते हैं और अगले रविवार के लिए होमवर्क दिया जाता है। अधिकारियों ने लक्ष्य रखा है कि 20 रविवार पूरे होने तक कोर्स पूरा करवा लिया जाए।
अंतिम 5 रविवार में रिवीजन व टैस्ट होंगे। बच्चों ने बताया कि उन्हें पुलिस जवानों द्वारा जो पढ़ाया जाता है, वह उन्हें बखूबी समझ आता है। बच्चों ने इस बात पर खुशी जताई कि उन्हें यह कोचिंग नि:शुल्क दी जा रही है।

जवानों का हुआ है टैस्ट
पुलिस स्टाफ में पढ़ाने की काबिलियत परखने के लिए इच्छुक जवानों की स्क्रीङ्क्षनग कर उनकी पढ़ाने की काबिलियत को डमी क्लास के जरिए चैक किया गया है। इसके बाद सिपाही अंकुश, योगेंद्र, रोहित व रजनीश का चयन विज्ञान व गणित पढ़ाने के लिए किया गया। बटालियन के डी.एस.पी. बलदेव शर्मा एच.पी.एस. बनने से पहले अंग्रेजी के अध्यापक थे इसलिए अंग्रेजी पढ़ाने की जिम्मेदारी उन्होंने खुद संभाली हुई है।
 

kirti