अब यहां मिला पाकिस्तानी गुब्बारा, लोगों में मचा हड़कंप

Sunday, Aug 19, 2018 - 08:21 PM (IST)

गरली: हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला के अंतर्गत आती निकटवर्ती ग्राम पंचायत बणी के गांव मैरा में पाकिस्तान का गुब्बारा मिलने से लोगों में हड़कंप मच गया है। बणी निवासी राकेश कुमार के अनुसार वह अपने घर में एक गड्ढे का निर्माण करवा रहा थे। जब सुबह गड्ढे के पास से उसकी पत्नी सुमन देवी गुजर रही थी तो उसने देखा की गड्ढे में कुछ अजीब सी वस्तु पड़ी है। जब उसे निकट से देखा तो वह पाकिस्तान का गुब्बारा निकला जोकि गड्डे से निकालते वक्त फट गया।

गुब्बारे पर लिखा है आई लव पाकिस्तान
गुब्बारे पर आई लव पाकिस्तान लिखा हुआ है और पाक का लोगो भी अंकित है। इससे बणी में असहज सी स्थिति बन गई है। लोगों ने प्रशासन से इस विषय पर संज्ञान लेने की मांग की है जबकि इस बारे रक्कड़ पुलिस को सूचित भी कर दिया गया है। बता दें कि इससे पहले भी बैजनाथ उपमंडल के एक गांव में भी पाकिस्तानी गुब्बारा मिल चुका है।

Vijay