अब सैंज घाटी के बिहली में लैंड स्लाइड, आवाजाही ठप

punjabkesari.in Sunday, Feb 13, 2022 - 11:15 AM (IST)

कुल्लू (दिलीप) : कुल्लू जिला की सैंज घाटी में दूसरे दिन पहाड़ी से लैंड स्लाइड होने से यातायात ठप हो गया है। जानकारी के अनुसार लारजी सैंज सड़क में बिहाली के पास लैंड स्लाइड होने से 15 पंचायतों का संपर्क बाधित हो गया है। जिसके कारण कई वाहन सड़क के दोनों तरफ फंस गए और सड़क बंद होने से लोगों को परेशानियों का सामान करना पड़ रहा है। विधायक बंजार सुरेंद्र शौरी ने कहा कि लैंड स्लाइड से सड़क बंद होने की सूचना मिली है और लोक निर्माण विभाग को जल्द सड़क बहाल करने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि कुछ घंटों के भीतर यातायात बहाल कर दिया जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

prashant sharma

Recommended News

Related News