अब रविवार को भी चलेंगी यहां ओ.पी.डी. सेवाएं

Wednesday, Aug 29, 2018 - 11:59 AM (IST)

कांगड़ा : फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा में अब संडे को भी ओ.पी.डी. सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। ये सेवाएं सामान्य दरों पर ही मुहैया करवाई जाएंगी और मरीज को इसके लिए कोई भी अतिरिक्त शुल्क नहीं देना होगा। मरीजों की सहूलियत को देखते हुए अस्पताल ने बिना किसी छुट्टी के लगातार ओ.पी.डी. सेवाएं उपलब्ध करवाने का फैसला लिया है। फोर्टिस कांगड़ा के डायरैक्टर गुरमीत सिंह ने बताया कि मरीजों की जरूरतों को देखते हुए मैनेजमैंट ने संडे के दिन भी ओ.पी.डी. सेवाओं को खुला रखने का निर्णय लिया है। संडे ओ.पी.डी. की ये सेवाएं पहली सितम्बर से प्रभावी हो जाएंगी। 

गुरमीत सिंह ने बताया कि संडे ओ.पी.डी. में सामान्य रोग, स्त्री रोग, हृदय रोग, नवजात व बाल रोग और ई.एन.टी. सेवाएं मुख्यता मौजूद रहेंगी। इसके अलावा इस दिन क्लीनिकल जांच व अन्य डायग्नोस्टिक सेवाएं भी प्रभावी रहेंगी। 

kirti