अब कांगड़ा में मिले चार और कोरोना पॉजिटिव

punjabkesari.in Saturday, May 30, 2020 - 02:41 PM (IST)

कांगड़ा : हिमाचल प्रदेश में शनिवार सुबह सोलन में एक कोरोना पॉजिटिव मामला सामने आने के बाद दोपहर में कांगड़ा जिले में चार मामले और सामने आए हैं। शुक्रवार को भी प्रदेश में 15 मामले सामने आए थे। शनिवार को दोपहर तक 5 मामले सामने आ चुके हैं। कांगड़ा में जो मामले सामने आए है उनमें दिल्ली से लौटा खुंडिया का रहने वाला 53 वर्षीय व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया है। यह कांगड़ा में संस्थागत क्वारंटीन था।  दिल्ली से लौटा रामनगर का रहने वाला 53 वर्षीय अन्य व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया है। यह निफ्ट में संस्थागत क्वारंटीन था। गुरुग्राम से लौटा लंबागांव का 58 वर्षीय अन्य कोरोना संक्रमित पाया गया है। यह निफ्ट में संस्थागत क्वारंटीन था। दिल्ली से लौटा जवाली तहसील क्षेत्र का 39 वर्षीय व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया है। यह कांगड़ा में संस्थागत क्वारंटीन था।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

prashant sharma

Recommended News

Related News