अब एक ही गांव के 9 युवा करेंगे एक साथ देश की रक्षा

Monday, Aug 13, 2018 - 12:56 PM (IST)

नाहन : सिरमौर जिला के एक ही गांव के 9 युवा अब एक साथ देश सेवा करेंगे। जानकारी के अनुसार हाल ही में सेना की हुई भर्ती में कोलर गांव के 9 युवाओं का चयन हुआ है। हालांकि इसी गांव से बीते वर्ष सेना के लिए आधा दर्जन युवाओं का चयन हुआ था। इससे पता चलता है कि देश सेवा के लिए सिरमौर के युवाओं में कितना जनून है। कोलर गांव के युवाओं को अक्सर सुबह व शाम के समय ग्राऊंड में पसीना बहाते हुए आम देखा जा सकता है।

इसी का परिणाम है कि इस गांव से इतनी बड़ी संख्या में युवाओं का चयन सेना के लिए हुआ है। पंचायत प्रधान अमर सिंह ने बताया कि उक्त गांव के युवा सेना में गए हैं, जिससे गांव का नाम रोशन हुआ है। उन्होंने कहा कि इससे न केवल अन्य युवाओं को प्रेरणा मिलेगी, साथ ही देश सेवा में सिरमौर का नाम अधिक होगा। इससे पूर्व भी कई युवा सिरमौर से सेना में बेहतरीन सेवाएं दे रहे हैं। देश के लिए शहीद होने वालों में भी सिरमौर के युवा पीछे नहीं हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस बार क्षेत्र से धर्मेंद्र, सुमित, हरदीप, कर्म सिंह, देविंद्र, हितेश, निखिल, मनीष, अमित व रोहित का चयन हुआ है। एक साथ इतनी संख्या में युवाओं के सेना में चयनित हो जाने के बाद क्षेत्र में खुशी का माहौल है। 

kirti