खामियों के चलते कांगड़ा के 20 प्राइवेट स्कूलों को नोटिस जारी

Monday, Sep 24, 2018 - 01:00 PM (IST)

धर्मशाला (नवीन): शिक्षा विभाग ने प्राइवेट स्कूलों में विभिन्न कमियों के चलते लगभग 20 स्कूलों को नोटिस जारी किए हैं। नोटिस जारी कर उक्त प्राइवेट स्कूलों को उक्त कमियों को जल्द से जल्द पूरी करने के निर्देश दिए गए थे। जानकारी के मुताबिक शिक्षा विभाग द्वारा प्राइवेट स्कूलों का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान पाया था कि कई स्कूलों में विभिन्न कमियां हैं। कई प्राइवेट स्कूलों के पास बिल्डिंग सर्टीफिकेट नहीं था तो कई स्कूलों के पास फायर विभाग से फायर सेफ्टी सर्टीफिकेट नहीं था। इसके अलावा कई स्कूलों में आधारभूत सुविधाएं भी नहीं थी। उक्त स्कूलों में पाई जाने वाली कमियों के चलते शिक्षा विभाग ने जिला के लगभग 20 प्राइवेट स्कूलों को नोटिस जारी किया गया है तथा जल्द से जल्द उक्त कमियों को पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं। इसकी जानकारी जिला कांगड़ा के प्राथमिक शिक्षा उपनिदेशक दीपक किनायत ने दी है।

अब 27 से होंगी जिला स्तरीय चिल्ड्रन साईंस कांग्रेस प्रतियोगिता
भारी बारिश के चलते रैत में सोमवार से शुरु होने वाली जिला स्तरीय चिल्ड्रन कांग्रेस की तिथियों में फेरबदल किया गया है। अब यह प्रतियोगिता 27 सितम्बर से 29 सितम्बर तक होगी। हालांकि पहले यह सोमवार से शुरु होनी थी लेकिन बारिश के चलते उक्त तिथि को बढ़ाया गया है।

Jinesh Kumar