नोटबंदी के खिलाफ कांग्रेस का गुस्सा, आरबीआई का घेराव

Monday, Jan 23, 2017 - 04:56 PM (IST)

शिमला (विकास शर्मा)  :  कांगेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुख्विंदर सिंह सुकखू ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने 2 जनवरी से केंद्र सरकार के नोटबंदी के फैसले के खिलाफ  मुहीम छेड़ रखी है इसी कड़ी में आज कांग्रेस पार्टी हिमाचल ने आरबीआई शिमला कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया और पार्टी आगे भी अपना आंदोलन जारी रखेगी।

उधर, प्रदर्शन मे पाहुचे हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूवेन्द्र सिंह हुड्डा केंद्र के नोटबंदी के फैसले को जन विरोधी बताया है । इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि इसका असर किसानो मंजदूरों और गरीबो पर पढ़ा है। उन्होंने कहा कि इससे देश जीडीपी पर भी काफी असर पड़ेगा। नोटबंदी के बाद 2 प्रतिशत जीडीपी घटी है उन्होंने कहा कि देश की आजादी के बाद यह सबसे घातक निर्णय केंद्र सरकार ने लिया है उन्होंने कहा कि मोदी सरकार नोटबंदी से लोगो को मार रही है और अब जनता भाजपा को वोटो से मारेगी।