यहां अभी तक किसी भी नए डीलर ने GST के लिए नहीं किया रजिस्ट्रेशन

Friday, Jun 30, 2017 - 03:46 PM (IST)

मंडी : अब तक जिला में किसी भी नए डीलर ने जी.एस.टी. के लिए रजिस्ट्रेशन नहीं किया है। जिला भर में पहले से ही 7984 डीलर्स  की रजिस्ट्रेशन है, जिसमें से 404 को सस्पैंड कर दिया है और 200 के मिसमैच काऊंट हो रहे हैं। वैट लॉग इन में 7380 व्यापारियों का लॉगइन है, जिसमें से 4817 डीलर जी.एस.टी. पोर्टल में लॉग इन हैं। जी.एस.टी. को लेकर आबकारी एवं कराधान विभाग द्वारा जिला भर के व्यापारियों का रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है। जी.एस.टी. लागू होने के बाद छोटे व्यापारी 10 लाख तक की खरीद कर सकते हैं, जिसके लिए विभाग द्वारा स्टेक होल्डर के लिए कार्यशाला का आयोजन भी किया गया था, जिसमें उन्हें जी.एस.टी. के बारे में पूर्ण रूप से जानकारी दी गई है। सुंदरनगर (अंसारी): सुंदरनगर में जिला प्रधान नरेंद्र गोयल की अध्यक्षता में व्यापार मंडल कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई, जिसमें सुंदरनगर व्यापार मंडल के प्रधान घनश्याम महाजन मौजूद रहे। नरेंद्र गोयल ने कहा कि जी.एस.टी. के सरलीकरण के लिए जिलाभर के व्यापारिक संस्थान बंद किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि यह बंद सरलीकरण के लिए किया जाएगा।