उद्योग न लगाने वालों के प्लाट आबंटन होंगे रद्द : विक्रम ठाकुर

Wednesday, Aug 01, 2018 - 11:04 PM (IST)

धर्मशाला: प्लाट लेकर 10 साल तक के समय में उद्योग निर्माण न करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यही नहीं उक्त लोगों के प्लाट आबंटन भी रद्द किए जाएंगे। उक्त बात उद्योग मंत्री विक्रम सिंह ठाकुर ने धर्मशाला में अनौपचारिक वार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि मैं स्वयं प्रदेश के हरेक औद्योगिक क्षेत्रों का दौरा कर रहा हूं। हाल ही में बद्दी के कुछ उद्योगों के औचक निरीक्षण में खामियां पाई गई हैं। संबंधित कंपनी संचालकों को इन खामियों को दुरुस्त करने के निर्देश जारी किए गए हैं।


तकनीकी संस्थान के मुखिया की मिली शिकायत
उन्होंने कहा कि प्रदेश के विभिन्न तकनीकी शैक्षणिक संस्थानों के छात्र उनसे वॉटसएप पर संपर्क करते हैं। बीते दिनों जिला कांगड़ा के एक तकनीकी संस्थान के मुखिया की भी शिकायत मिली थी, जिस पर कार्रवाई करते हुए सुबह ही एस.पी. कांगड़ा संतोष पटियाल के साथ उक्त संस्थान का औचक निरीक्षण किया गय तथा पूरी छानबीन करने के आदेश दिए गए हैं।

 

Vijay