6 दिन पहले गिरि नदी में बहे पूर्व उपप्रधान का नहीं लगा कोई सुराग (Video)

Thursday, Sep 27, 2018 - 05:47 PM (IST)

नाहन (सतीश): रेणुका जी के चांदनी के समीप गिरि नदी में बहे भनेत हल्द्वानी पंचायत के पूर्व उपप्रधान का कोई सुराग नहीं लग पाया है। 22 सितम्बर को 40 वर्षीय सलिंदर सिंह गिरि नदी को पार करते हुए बह गए थे जिसके बाद उनको ढूंढने की स्थानीय लोगों द्वारा लगातार कोशिशें की जा रही है। हालांकि पुलिस के 2 जवानों ने पूर्व उपप्रधान को ढूंढने में स्थानीय लोगों की मदद जरूर की पर लोगों का कहना है कि जिस स्तर की कोशिश प्रशासन द्वारा की जानी चाहिए थी वह नहीं की जा रही है।

लोगों ने पूर्व उपप्रधान को ढूंढने के लिए अपने स्तर पर अलग-अलग टीमें बनाई हैं जो चांदनी से लेकर यमुनाघाट, हथिनीकुंड बैराज में तलाश में जुटी हुईं हैं। लोगों ने मांग की है कि उपप्रधान की तलाश के लिए सरकार एन.डी.आर.एफ. टीम बुलाए ताकि लापता शख्स का कोई पता चल सके।

Vijay