आमदनी का कोई जरिया नहीं, कर्फ्यू के बीच दाने-दाने को मोहताज हुए मजदूर

Saturday, Mar 28, 2020 - 12:33 PM (IST)

सोलन(पाल): सोलन में प्रवासी मजदूर दाने-दाने को मोहताज हो गए है। इन लोगों के सामने दो वक्त की रोटी का संकट छा गया है। परिवार में छोटे-छोटे बच्चे भी है। प्रशासन की मदद भी इन तक नही पहुंच रही है। यह लोग अपने राज्यों को वापिस जाने की सोच रहे है लेकिन इसकी उन्हें अनुमति नहीं मिल रही है। कुछ लोग पैदल ही अपने राज्यो को चले गए है। चंबाघाट में रह रहे मजदूर प्रशासन से गुहार लगा रहे है कि या तो उन्हें खाने की व्यवस्था की जाए या फिर उन्हें उनके राज्यो में जाने की व्यवस्था करें। इनका दिहाड़ी लगाकर ही गुजर बसर चला हुआ था लेकिन कर्फ्यू के कारण काम बंद है। आमदनी का कोई जरिया नहीं है। अब यह मजदूर प्रशाशन व स्वंय सेवी संस्थाओं से मदद की गुहार लगा रहे है।

kirti