प्रदेश में प्रतिभा की कमी नहीं, बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किए जाएं विद्यार्थी : जयराम

punjabkesari.in Thursday, Feb 11, 2021 - 07:36 PM (IST)

शिमला (जस्टा): मुख्यमंत्री जयराम ने वीरवार को हिमाचल प्रदेश विज्ञान प्रौद्योगिकी और पर्यावरण परिषद द्वारा आयोजित युवा विज्ञान पुरस्कार समारोह की अध्यक्षता की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने युवा विज्ञान पुरस्कार योजना के तहत 46 विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार ने वर्ष 2018 में विद्यार्थियों को विज्ञान विषय को अपनाकर उन्हें अनुसंधान के लिए प्रेरित करने के लिए युवा विज्ञान पुरस्कार योजना की शुरूआत की थी। इसी कार्यक्रम के अंतर्गत वर्ष 2018 में 47 विद्यार्थियों और वर्ष 2019 में 30 विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया था। यह योजना विद्यार्थियों को बेहतर प्रदर्शन करने को प्रोत्साहित करने में सहायक सिद्ध होगी।
PunjabKesari, Youth Science Award Ceremony Image

हिमाचल देश का दूसरा सबसे अधिक साक्षर राज्य

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, आवश्यकता केवल इस बात की है कि विद्यार्थियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया जाए। हिमाचल देश का दूसरा सबसे अधिक साक्षर राज्य है। शिक्षकों को विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने के लिए प्रेरित करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी ने विद्यार्थियों की पढ़ाई पर प्रतिकूल प्रभाव डाला है। राज्य सरकार ने यह सुनिश्चित किया कि विद्यार्थियों को वर्चुअल माध्यम से पढ़ाया जाए और इसका सफलतापूर्वक कार्यान्वित भी किया गया।

कोरोना के मामलों में कमी आने के बाद लिया स्कूल खोलने का निर्णय

उन्होंने कहा कि कक्षा की पढ़ाई का कोई अन्य विकल्प नहीं है और विद्यार्थियों ने लॉकडाऊन के बाद कक्षाएं शुरू करने का आग्रह किया। अब संक्रमण के मामलों में तेजी से कमी आने के कारण प्रदेश सरकार ने विद्यार्थियों की सुविधा के लिए विद्यालयों को खोलने का निर्णय लिया है। इस अवसर पर मुख्य सचिव अनिल खाची, हिमाचल प्रदेश विज्ञान प्रौद्योगिकी और पर्यावरण परिषद के सदस्य सचिव सुदेश कुमार मोखटा, निदेशक उच्चतर शिक्षा डॉ. अमरजीत शर्मा, निदेशक प्रारंभिक शिक्षा शुभकरण सिंह, निदेशक सूचना एवं जनसंपर्क हरबंस सिंह ब्रसकोन और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

प्रथम को 1 लाख और दूसरा स्थान प्राप्त करने वालों को मिले 90 हजार

प्रधान सचिव पर्यावरण विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग केके पंत ने कहा कि प्रदेश सरकार ने वर्ष 2018 में विद्यार्थियों के मन में वैज्ञानिक सोच बिठाने के लिए एक कार्यक्रम आरंभ किया था। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के अंतर्गत हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा परीक्षाओं में जमा-2 विज्ञान विषय में पहले 10 स्थान हासिल करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया है। उन्होंने कहा कि पहला स्थान प्राप्त करने वाले को 1 लाख रुपए की राशि, दूसरा स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को 90,000 रुपए और तीसरा स्थान अर्जित करने वाले विद्यार्थी को 80,000 रुपए की ईनाम राशि प्रदान की गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News