नगर पंचायत अध्यक्ष की गई कुर्सी, 5 पार्षदों ने पारित किया अविश्वास प्रस्ताव

Friday, Jun 14, 2019 - 04:35 PM (IST)

ज्वाली (संजीव): शुक्रवार को नगर पंचायत सचिव एवं एस.डी.एम. ज्वाली अरुण शर्मा की अध्यक्षता में नगर पंचायत कार्यालय में एक बैठक हुई, जिसमें नगर पंचायत ज्वाली के अध्यक्ष पद के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित हुआ। इस अवसर पर 5 पार्षदों ने अविश्वास प्रस्ताव पारित कर एस.डी.एम. ज्वाली को सौंपा। इस बैठक में 5 पार्षद मौजूद रहे और बाकी 4 पार्षद अनुपस्थिति रहे। इन 5 पार्षदों में तिलक रपोत्रा, दिपाली पगडोतरा, राजकुमारी, ममता व सुदेश कुमारी ने चेयरमैन पुष्पा चौधरी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया है, जिसे सचिव नगर पंचायत ने पारित कर दिया है।

डी.सी. कांगड़ा के आदेश पर होंगे चुनाव

नगर पंचायत सचिव एवं एस.डी.एम. ज्वाली अरुण शर्मा ने कहा कि आज से नगर पंचायत अध्यक्ष का पद रिक्त हो गया है, जिसे भरने के लिए आगामी कार्रवाई हेतु डी.सी. कांगड़ा को भेज दिया है और जब भी जिलाधीश के आदेश आते हैं तो तुरंत दोबारा से नगर पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव करवाए जाएंगे।

Vijay