Beas River में डूबे युवक का नहीं मिला सुराग, NDRF टीम लौटी खाली हाथ

Thursday, Apr 25, 2019 - 09:02 PM (IST)

सुजानपुर: बीते 72 घंटों से ब्यास नदी के आगोश में समाया युवक लगातार ढूंढने के बावजूद नहीं मिल पा रहा है। सर्च ऑप्रेशन में लगी एन.डी.आर.एफ. की टीम दूसरे दिन भी खाली हाथ लौटी है। अब शुक्रवार को फिर से युवक को ढूंढने का सर्च ऑप्रेशन चलाया जाएगा। इससे पहले गुरुवार को एन.डी.आर.एफ. की टीम ने ब्यास नदी के चप्पे-चप्पे पर सर्च अभियान चलाया था। घटना स्थल से लेकर आगे करीब 10 किलोमीटर तक नदी को अलग-अलग सैक्टर में बांटकर कैमरा एवं वीडियोग्राफी के माध्यम से तलाशी अभियान चलाया। स्कैनिंग के माध्यम से नदी की गहराई तक मार करने वाले यंत्र की सहायता से युवक को ढूंढने का प्रयास किया गया।

प्रात: 7 बजे से देर शाम 6 बजे तक यह अभियान चलाया गया, जिसमें सुजानपुर-हमीरपुर जिला में बहने वाली ब्यास नदी और कुछेक इस नदी का हिस्सा, जो जिला कांगड़ा भूलंदर तक बहता है, वहां पर भी सर्च अभियान चलाया गया। एन.डी.आर.एफ. टीम की अगुवाई कर रहे महेंद्र सिंह ने बताया कि मंगलवार को डूबे युवक की तलाश के लिए लगातार सर्च अभियान चलाया जा रहा है। बुधवार और गुरुवार को कुछ भी पकड़ में नहीं आया है और अब शुक्रवार को फिर से सर्च अभियान चलाया जाएगा।

Vijay