Indian Idol में नितिन की गायकी के कायल हुए सलमान खान

Sunday, Sep 30, 2018 - 10:58 AM (IST)

ऊना: 'रियलिटी शो इंडियन आइडल' में हिमाचल के नितिन कुमार की गायकी के बॉलीवुड सुपर स्टार सलमान खान भी कायल हैं। ऊना जिले के नितिन कुमार रियलिटी शो में अपनी प्रतिभा के दमखम पर खूब छा रहे हैं। उन्होंने इस शो के जरिए न केवल अपनी अलग हचान बनाई बल्कि हर एपिसोड में उनकी गायकी की आवाज में अलग सुर और निखारनजर आया।


नितिन को जजों के पैनल और उपस्थित अतिथियों से खूब सराहना मिल रही है। बताय जा रहा है कि शनिवार को इस एपिसोड में सलमान खान आए थे। उन्होंने खूब हंसी मजाक के साथ नितिन की गायकी की तारीफ की। 

Ekta