NIT हमीरपुर के छात्र को America से आया Job Offer, सैलरी पैकेज जान हैरान हो जाएंगे आप

Tuesday, Jun 18, 2019 - 04:12 PM (IST)

हमीरपुर: राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) हमीरपुर के छात्र को अमेरिका से जॉब का ऑफर आया है। आप सालाना सैलरी पैकेज जानकर हैरान रह जाएंगे। बता दें कि अमेरिका की नामी मल्टी नेशनल कंपनी ने साफ्टवेयर इंजीनियर परम सिंह को 1.20 करोड़ सालाना पैकेज का ऑफर लेटर दिया है। परम ने 5 साल के अंदर कंप्यूटर साइंस में एक साथ बीटेक और एमटेक की दोहरी डिग्री में सफलता हासिल की।

यूपी का रहने वाला है चयनित छात्र

चयनित छात्र परम सिंह उत्तरप्रदेश का रहने वाला है। वह कंप्यूटर भाषाओं और कोडिंग में स्पेशलाइल्ज है। उल्लेखनीय है कि पिछले साल एनआईटी का सर्वाधिक पैकेज 75 लाख रुपए सालाना था लेकिन इस बार दावा है कि करीब सवा करोड़ का पैकेज को उत्तर भारत का अब तक का रिकॉर्ड पैकेज है। उत्तर भारत में एनआईटी दिल्ली, एनआईटी जालंधर, श्रीनगर, कुरुक्षेत्र और हमीरपुर जैसे इलाके आते हैं। वहीं एनआईटी हमीरपुर के निदेशक डॉ. विनोद यादव और रजिस्ट्रार डॉ. सुशील चौहान ने कहा कि कंप्यूटर साइंस के छात्र को सवा करोड़ सालाना पैकेज पर मल्टी नेशनल कंपनी में नौकरी मिली है। यह अब तक का सबसे बड़ा पैकेज है।
 

Ekta