महिलाओं के लिए प्रेरणा बनी निशा अग्रवाल, Mrs India हिमाचल प्रतियोगिता में हासिल किया दूसरा स्थान

Sunday, Apr 29, 2018 - 09:09 AM (IST)

नाहन (सतीश): हाल ही में कसौली में हिमाचल फिल्मसिटी की दिपाली फर्निश द्वारा आयोजित मिसेज इंडिया हिमाचल प्रतियोगिता में निशा अग्रवाल क्लासिक श्रेणी में दूसरे स्थान पर रही। अग्रवाल ने कहा कि ईश्वर ने सभी को अलग-अलग टेलेंट दिया है।


कमी है तो टेलेंट को पहचानने की जरूरत है। नाहन में आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि महिलाएं अपने टेलेंट को बाहर लाएं तथा प्रदेश व देश का नाम रोशन करें। प्रतियोगिता में प्रदेश की 93 प्रतिभागी महिलाओं ने हिस्सा लिया था जिनमें से 43 महिलाओं का चयन ग्रेंड फिनाले के लिए हुआ था।


 

Ekta