सिरमौर पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, दिल्ली से 32.45 ग्राम चिट्टे के साथ नाइजीरियन गिरफ्तार

punjabkesari.in Friday, Mar 01, 2024 - 11:37 PM (IST)

नाहन (आशु): सिरमौर पुलिस ने 32.45 ग्राम हैरोइन/चिट्टे की खेप के साथ नाइजीरियन मूल के एक व्यक्ति को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। हाल ही में खजूरना पुल के समीप पकड़ी गई चिट्टे की खेप के मामले की जांच को आगे बढ़ाते हुए पुलिस ने यह तीसरी गिरफ्तारी की है। नाइजीरियन मूल का यह आरोपी सप्लायर होने के साथ-साथ नशे का मुख्य सरगना भी बताया जा रहा है। इससे पहले पुलिस इस मामले में हरियाणा से ताल्लुक रखने वाले दो आरोपियों को भी दबोच चुकी है। मामले की संवेदनशीलता के मद्देनजर एसआईटी इस मामले की जांच कर रही है। मामले की पुष्टि एसपी सिरमौर रमन कुमार मीणा ने की है। उन्होंने बताया कि नशे के कारोबारियों की धरपकड़ के लिए चलाए गए विशेष अभियान के तहत जिला पुलिस ने हरियाणा के 2 बड़े चिट्टा तस्करों सहित एक नाइजीरियन को सलाखों के पीछे पहुंचाया है। मामले में आगामी जांच जारी है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News