बिलासपुर में दूसरे दिन भी जारी रही एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल

Thursday, Feb 03, 2022 - 04:23 PM (IST)

बिलासपुर (मुकेश गौतम) : पूरे प्रदेश में एनएचएम में पिछले 25-26 वर्षो से काम कर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। लेकिन आज तक यह कर्मचारी स्थायी नीति का इंतजार कर रहे है। प्रदेश सरकार ने भी कोई कदम नहीं उठाया है। उन्हांने कहा कि एनएचएम कर्मचारी नियमित कर्मचारियों की तरह काम कर रहे हैं व सरकार के कार्यक्रमों तथा योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभा रहे है। वहीं एनएचएम कर्मचारियों ने कोविड काल में भी नियमित कर्मचारियों की तरह कठिन परिस्थितियों मेें सेवाएं दी है। उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग करते हुए कहा कि एनएचएम कर्मचारियों के लिए स्थाई नीति बनाई जाए। संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि सरकार ने आज चार बजे शिमला में प्रदेश कर्मचारियों को वार्ता के लिए बुलाया है। अगर सरकार ने मांग नहीं मानी तो उनका आंदोलन जारी रहेगा।
 

Content Writer

prashant sharma