NH 21 पर पलटी तेज रफ्तार जीप, 4 लोग घायल

Wednesday, Dec 07, 2016 - 09:33 PM (IST)

सुंदरनगर (नितेश सैनी): वुधवार देर शाम करीब 8:30 बजे एन.एच. 21 पर कंट्रोल गेट के पास सड़क पर एक तेज रफ्तार जीप पलट गई, जिसमें सवार 4 युवक बुरी तरह से घायल हो गए। घायलों में चालक की हालत नाजुक बनी हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार देर शाम कंट्रोल गेट के समीप एक तेज रफ्तार जीप (नं. एचपी 65-3983) सड़क पर पलट गई, जिसमें चालक सहित 4 युवक बुरी तरह से घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय लोगों की सहायता से सिविल अस्पताल सुंदरनगर पहुचाया गया, जहां सभीं घायलों का इलाज चल रहा है, वहीं चालक लेख राज (27) निवासी दयारगी तहसील बल्ह की हालत नाजुक बनी हुई है। 

बताया जा रहा है कि जीप में सवार सभी लोगों ने शराब का सेवन किया हुआ था। वहीं बी.एस.एल. थाना पुलिस मौके पर पहुंच कर जीप चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गई है। डी.एस.पी. संजीव भाटिया ने बताया कि चालक के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा छानबीन जारी है।