ल्हासा गिरने से NH-154 क्षतिग्रस्त, 2 घंटे थमे रहे वाहनों के पहिए

Thursday, Aug 30, 2018 - 09:33 PM (IST)

कोटला: कोटला के निकटवर्ती क्षेत्र त्रिलोकपुर में वीरवार को फिर एन.एच.-154 पर वाहन चालकों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा क्योंकि रात में हुई मूसलाधार बारिश से आधी सड़क ल्हासे के साथ गिर गई। इसकी जानकारी संबंधित विभाग को सुनील कुमार निवासी त्रिलोकपुर ने दी जोकि उक्त जगह के पास चाय की दुकान करता है। उन्होंने बताया कि करीब सुबह 6.30 बजे आधी सड़क नीचे खड्ड में जा पहुंची और कुछ ही देर में लोक निर्माण विभाग कोटला के कर्मचारियों ने रास्ते को बहाल कर दिया, जिससे करीब 8.30 बजे यातायात पुन: सुचारू रूप से बहाल हो गया। इस बीच कुछ गाडिय़ों को कोटला से बाया सोहलधा के रास्ते होते हुए 32 मील एन.एच.-154 से निकाला गया।

Vijay