ऊना में दुबई व केरल से लौटे 2 और कोरोना पॉजिटिव, जिला में 146 पहुंचा आंकड़ा

Wednesday, Jul 15, 2020 - 07:55 PM (IST)

ऊना (विशाल): ऊना जिला में बुधवार को कोरोना के 2 नए मामले सामने आए हैं। इनमें से एक दुबई और दूसरा केरल से  लौटा है। दोनों में से एक होम क्वारंटाइन था तो एक संस्थागत क्वारंटाइन। दोनों मरीजों को खड्ड स्थित कोविड अस्पताल में शिफ्ट किया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दुबई से लौटा मैहतपुर बसदेहड़ा के वार्ड नम्बर-1 का 39 वर्षीय व्यक्ति पॉजिटिव आया है जोकि संस्थागत क्वारंटाइन था जबकि केरल से लौटा चिन्तपूर्णी के नारी निवासी 28 वर्षीय युवक भी पॉजिटिव आया है जोकि होम क्वारंटाइन था। सीएमओ डॉ. रमन कुमार शर्मा ने पुष्टि करते हुए बताया कि जिला में 2 नए पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं जबकि 7 पॉजिटिव मरीजों के फॉलोअप सैंपल में से 4 पॉजिटिव आए हंै जबकि 3 नैगेटिव हुए हैं। 2 नए मामलों के बाद जिला में अब कोरोना के कुल मामले 146 हो गए हैं।

Vijay