सोलन में 8 और लोग कोरोना पॉजिटिव, हिमाचल में अब तक 33 नए केस

punjabkesari.in Wednesday, Aug 05, 2020 - 07:39 PM (IST)

सोलन (ब्यूरो): हिमाचल प्रदेश के चम्बा, कांगड़ा और हमीरपुर जिला के बाद अब सोलन जिला में 8 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें से 6 लोग अर्की क्षेत्र में पॉजिटिव पाए गए हैं। ये लोग पहले पॉजिटिव पाए गए व्यक्ति के संपर्क में आकर संक्रमित हुए हैं जबकि 2 मामले बीबीएन क्षेत्र के हैं। ये दोनों कामगार हैं। हालांकि जिला में आज 4 लोग ठीक भी हुए हैं। सोलन में अब तक कोरोना के कुल मामले 742 हो गए हंै जबकि 411 एक्टिव केस हैं। बता दें कि इससे पहले चम्बा में एक साथ 17 और कांगड़ा व हमीरपुर में 4-4 नए मामले सामने आ चुके हैं। कुल मिलाकर बुधवार को प्रदेश में अब तक 33 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News