Breaking News : सोलन में फिर टूटा कोरोना का कहर, BBN में एक साथ 10 लोग पॉजिटिव

Sunday, Jul 12, 2020 - 08:13 PM (IST)

सोलन (अमित): सोलन जिला के बीबीएन क्षेत्र में रविवार को भी कोरोना के 10 पॉजिटिव मामले सामने आए है। जिला में यह फिर बड़ा कोरोना विस्फोट माना जा रहा है। इनमें से अधिकतर लोग उद्योगों में कार्यरत कर्मचारी ही हैं। जिला स्वास्थ्य अधिकारी एनके गुप्ता ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि रविवार को सामने आए मामलों में ईएसआई काठा अस्पताल में उपचाराधीन कोरोना पॉजिटिव महिला की 12 वर्षीय बच्ची भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। इसमें एक फार्मा उद्योग के 2 कर्मचारी (26 और 28 वर्षीय) पॉजिटिव पाए गए हैं। ये लोग मुरादाबाद से बद्दी आए थे और क्वारंटाइन में थे।

एक अन्य उद्योग के 3 कर्मचारी (27, 24 और 18 वर्षीय) जोकि 8 जुलाई को बिहार से बीबीएन पहुंचे थे, वे भी कोरोना पॉजिटिव पाए हैं। इन कर्मचारियों को भी कंपनी में क्वारंटाइन किया हुआ था। इसी तरह एक ईंट भट्ठे पर काम करने वाला 12 वर्षीय लड़का कोरोना पॉजिटिव पाया गया है जोकि मुरादाबाद से 6 जुलाई को नालागढ़ आया था। एक अन्य कंपनी के 27 वर्षीय 2 कर्मचारी भी पॉजिटिव आए हैं, वे कंपनी के ही गैस्ट हाऊस में क्वारंटाइन थे। एक अन्य युवक नालागढ़ के अस्पताल में सर्दी-जुकाम की शिकायत लेकर आया था और इसी आधार पर उसका सैंपल लिया गया था और वह कोरोना पॉजिटिव निकला। रविवार सामने आए इन 10 मामलों के बाद जिला में कोरोना संक्रमित लोगों का आंकड़ा 188 पहुंच गया है जबकि एक्टिव केस 85 हो गए हैं।

Vijay