कांगड़ा में 6 वर्षीय बच्चे सहित कोरोना के 6 नए मामले, 12 लोग हुए ठीक

punjabkesari.in Sunday, Jul 12, 2020 - 10:21 PM (IST)

कांगड़ा (ब्यूरो): कांगड़ा जिला में रविवार को एक साथ 6 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। हालांकि जिला में आज 12 लोग ठीक भी हुए हैं। कोरोना पॉजिटिव आए लोगों में शाहपुर के छतड़ी गांव का 59 वर्षीय व्यक्ति और उसकी 26 वर्षीय बेटी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनकी कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं बताई जा रही है। ज्वाली के डांह गांव की 13 वर्षीय लड़की जोकि पहले पॉजिटिव आए पिता के संपर्क में आकर संक्रमित हुई है। घार हरसर गांव की भी 6 वर्षीय  बच्चा जोकि पहले पॉजिटिव आए पिता के संपर्क में आकर संक्रमित हुआ है। जयसिंहपुर के डगोह गांव की 56 वर्षीय महिला जोकि दिल्ली से 9 जुलाई को लौटी थी और परौर में इंस्टीच्यूशनल क्वारंटाइन थी। उत्तर प्रदेश से लौटा बासा वजीरा के बाघ गांव का 53 वर्षीय व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इनमें से 59 वर्षीय व्यक्ति को जोनल अस्पताल धर्मशाला व अन्य 5 को कोविड केयर सैंटर डाढ शिफ्ट किया जा रहा है।

इन 12 लोगों ने जीती कोरोना से जंग

वहीं आज ठीक हुए 12 लोगों में ज्वाली के कैहरियां गांव का 33 वर्षीय व्यक्ति, ज्वाली के देहरी गांव का 21 वर्षीय युवक, नूरपुर के भालख गांव की 33 वर्षीय महिला, फतेहपुर के झरोली गांव का 36 वर्षीय व्यक्ति, गोजू गांव का 42 वर्षीय व्यक्ति, देहरा के सनोट गांव की 22 वर्षीय युवती, शाहपुर के रेहलू गांव की 26 वर्षीय महिला, जयसिंहपुर के लंबागांव की 11 वर्षीय लड़की, भवारना के बंडी गांव का 32 वर्षीय व्यक्ति, बैजनाथ के डडियां गांव का 59 वर्षीय व्यक्ति और बैजनाथ के ही नागन गांव की 32 वर्षीय महिला व उसके 8 वर्षीय बेटे ने कोरोना से जंग जीत ली है। अब इन्हें 7 दिन के लिए होम आइसोलेशन में रहना होगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News