कांगड़ा में कोरोना का नया मामला, केरल से लौटा युवक निकला पॉजिटिव

Friday, Jul 10, 2020 - 04:34 PM (IST)

कांगड़ा (ब्यूरो): शुक्रवार को चम्बा जिला के बाद अब कांगड़ा जिला में एक कोरोना पॉजिटिव मामला सामने आया है। 3 जुलाई को केरल से लौटा दौलतपुर निवाासी 31 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। उक्त युवक को कोविड केयर सैंटर डाढ शिफ्ट किया जा रहा है। डीसी कांगड़ा राकेश प्रजापति ने इसकी पुष्टि की है। वहीं जिला में आज अभी तक 4 लोग ठीक हुए हैं। कोविड केयर सैंटर डाढ में भर्ती खुंडियां की 20 वर्षीय युवती और बैराघट्टा का 30 वर्षीय युवक ठीक हुए हैं। वहीं घुमाला के 2 बुजुर्ग (68 और 73 वर्षीय) ठीक हुए हैं। ये जोनल अस्पताल धर्मशाला में भर्ती थे। इन्हें छुट्टी देकर घर भेजा जा रहा है, जहां पर ये अगले 7 दिनों तक होम आइसोलेशन में रहेंगे।  हिमाचल में अब कोरोना के कुल मामलों का आंकड़ा 1142 हो गया है जबकि 281 एक्टिव केस हैं।

Vijay