हमीरपुर में कोरोना के 2 नए मामले, चंडीगढ़ और लेह से घर लौटे थे व्यक्ति

Friday, Jul 31, 2020 - 08:13 PM (IST)

हमीरपुर (ब्यूरो): हमीरपुर जिला में कोरोना के 2 नए मामले सामने आए हैं। इनमें चंडीगढ़ से लौटा हरमंदर गांव का 52 वर्षीय व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया है। यह व्यक्ति होम क्वारंटाइन में था। वहीं लेह से लौटा लोहरड़ा गांव का 43 वर्षीय व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया। उक्त व्यक्ति भी होम क्वारंटाइन में था। इसके अलावा जिला में आज 3 लोग ठीक भी हुए हैं। इनमें मझोट गांव का 29 वर्षीय व्यक्ति, दबरेहड़ा का 37 वर्षीय व्यक्ति व सुजानपुर के जियार का 66 वर्षीय व्यक्ति ठीक हुआ है।  

Vijay