चम्बा में कोरोना का नया केस, लेह से लौटा सेना का जवान निकला पॉजिटिव

Friday, Jul 31, 2020 - 04:40 PM (IST)

चम्बा (ब्यूरो): चम्बा जिला में कोरोना का एक नया मामला सामने आया है। 42 वर्षीय सेना का जवान हाल ही में लेह से वापस लौटा था। इसके बाद उसे संस्थागत क्वारंटाइन किया गया था। शुक्रवार को उसके सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई है। उसे मिलिटरी अस्पताल डल्हौजी शिफ्ट कर दिया गया है। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग द्वारा कुल 7 फॉलोअप सैंपलों की भी जांच की गई। इनमें 2 सैंपल 27 जुलाई के थे और 5 सैंपल 28 जुलाई को जांच के लिए भेजे गए थे।

27 जुलाई के 2 सैंपलों में से एक दोबारा पॉजिटिव पाया गया और एक नैगेटिव आया है। इसके अतिरिक्त 28 जुलाई के 5 सैंपलों में से 4 की रिपोर्ट फिर पॉजिटिव आई है व एक नैगेटिव गया। वहीं जिला में 2 लोगों ने कोरोना को मात दी है। उन्हें घर भेज दिया गया है। जिला में अब 32 एक्टिव केस हैं। सीएमओ डॉ. राजेश गुलेरी ने इस बात की पुष्टि की है।

Vijay