महिला सुसाइड केस में आया नया मोड़, सुसाइड नोट में कई नामों का उल्लेख

Thursday, Jan 10, 2019 - 09:23 PM (IST)

ऊना (सुरेन्द्र): रक्कड़ की महिला के सुसाइड करने के मामले में नया मोड़ आ गया है। पिछले दिनों रक्कड़ की एक महिला ने आत्महत्या कर ली थी। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। इसी बीच पुलिस को एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। बताया जा रहा है कि महिला के सुसाइड नोट में कई लोगों के नामों का उल्लेख किया गया है। महिला ने आत्महत्या करने से पहले उन लोगों का विशेष तौर पर जिक्र किया है, जिन्होंने उसे आत्महत्या के लिए उकसाया था। करीब 4 पेज के इस सुसाइड नोट में विस्तार से तमाम बातों का उल्लेख किया गया है। पुलिस के जांच अधिकारी ने इस सुसाइड नोट को कब्जे में लेकर उस पर विधिवत रूप से कार्रवाई शुरू कर दी है।

29 दिसम्बर को की थी आत्महत्या

बता दें कि गत 29 दिसम्बर को महिला ने आत्महत्या की थी। अस्पताल में उपचार के बाद गंभीरावस्था में महिला को रैफर कर दिया गया लेकिन वह दम तोड़ गई। अब पुलिस इस संबंध में तथ्यों का सुराग लगाएगी। बताया जा रहा है कि सुसाइड नोट में कुछ लोगों का विशेष तौर पर नाम लिखा गया है। एस.पी. दिवाकर शर्मा ने माना कि महिला का सुसाइड नोट मिला है। इसमें किन लोगों के नाम हैं इसकी डिटेल ली जा रही है। पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है।

Vijay