नाबालिग लड़की से दुराचार मामले में आया नया मोड़, 2 भाई गिरफ्तार

Sunday, Apr 15, 2018 - 01:00 AM (IST)

बैजनाथ: उपमंडल बैजनाथ के एक गांव में नाबालिग लड़की से हुए दुराचार मामले में नया मोड़ आ गया है। पुलिस द्वारा एक अलग मामले में 2 आरोपियों को हिरासत में लिया है। जानकारी के अनुसार पीड़िता द्वारा कोर्ट में दिए बयानों के बाद पुलिस ने सुनील कुमार पुत्र सुरेश कुमार व उसी के सौतेले भाई दानू राम पुत्र तुला राम को हिरासत में लिया है। इससे पहले हुए दुराचार के मामले पर पुलिस ने धर्म चंद को हिरासत में लिया था। पीड़िता के बयान के अनुसार हिरासत में लिए गए दोनों आरोपियों द्वारा अलग-अलग समय पर पिछले कुछ समय पूर्व उसके साथ दुराचार किया गया था। बैजनाथ के डी.एस.पी. प्रताप सिंह ने बताया कि शनिवार को आरोपियों को पालमपुर कोर्ट पेश किया गया, जहां से उन्हें मंगलवार तक पुलिस रिमांड में भेजा गया है। उन्होंने बताया कि अब मंगलवार को 2 अलग-अलग मामलों के तीनों आरोपियों को मंगलवार को बैजनाथ में पेश किया जाएगा।

Vijay