न्यू पैंशन कर्मचारी संघ खंड लग घाटी के प्रधान बने राजेश कुमार

punjabkesari.in Sunday, Sep 22, 2019 - 07:14 PM (IST)

कुल्लू (दिलीप): न्यू पैंशन कर्मचारी संघ खंड लग घाटी की बैठक आदर्श राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भुट्टी में आयोजित की गई, जिसमें न्यू पैंशन कर्मचारी संघ खंड घाटी की पुरानी कार्यकारिणी को भंग करके नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। नई कार्यकारिणी का गठन जिला कुल्लू के कार्यकारणी के जिला कोषाध्यक्ष रूम सिंह , सदस्य निशा वर्मा, महासचिव दिनेश कुमार एवं सदर कुल्लू के महासचिव तापे राम की अध्यक्षता में किया गया।

इसमें सर्वसम्मति से राजेश कुमार को न्यू पैंशन कर्मचारी संघ खंड लग घाटी का प्रधान नियुक्त किया गया। वहीं रूप सिंह को वरिष्ठ उपप्रधान, हरि सिंह को उपाध्यक्ष, प्रेमचंद को कोषाध्यक्ष, अनुपम को प्रैस सचिव एवं जयचंद को सहसचिव बनाया गया। नई कार्यकारिणी के गठन के उपरांत गठित नई कार्यकारिणी के सदस्यों को शपथ दिलाई गई। न्यू पैंशन कर्मचारी संघ खंड घाटी के नवनियुक्त प्रधान राजेश कुमार ने इस मौके पर बैठक में उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News