धर्मपत्नी के साथ शिमला पहुंचे हिमाचल के नए राज्यपाल, CM Jairam ने ऐसे किया स्वागत (Pics)

punjabkesari.in Tuesday, Sep 10, 2019 - 07:12 PM (IST)

शिमला (योगराज): हिमाचल प्रदेश के 27वें राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय मंगलवार शाम काे अपनी धर्मपत्नी के साथ शिमला पहुंच गए हैं। शिमला राजभवन पहुुंचने पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने उनका स्वागत किया। इस दौरान शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज सहित पूरा प्रशासनिक अमला उनके साथ मौजूद रहा। बंडारू दत्तात्रेय 11 सिम्तबर को हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ लेंगे। प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश राज्यपाल उन्हें यह शपथ दिलाएंगे।
PunjabKesari, Welcome Image

बंडारू दत्तात्रेय का जन्म वर्ष 1947 को जन्म हैदराबाद, तेलंगाना में हुआ। वह भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की संयुक्त आंध्र प्रदेश इकाई के अध्यक्ष रहे। उन्हें सिकंदराबाद लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से 10वीं, 12वीं, 13वीं लोकसभा (1991-2004) और अटल बिहारी वाजपेयी सरकार के केंद्रीय मंत्री के लिए संसद सदस्य के रूप में निर्वाचित किया गया था। उन्होंने उस्मानिया विश्वविद्यालय, हैदराबाद आंध्र प्रदेश से बीएससी की डिग्री ग्रहण की है।
PunjabKesari, Welcome Image

वह 1965 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) में शामिल हो गए थे। उन्होंने 1968 से 1989 तक आरएसएस प्रचारक के रूप में काम किया। वह लोक संघ समिति (जयप्रकाश नारायण आंदोलन) के संयुक्त सचिव थे। आपातकाल के दौरान उन्हें जेल भेजा गया था। वह 1980 में बीजेपी में शामिल हो गए। 2014 में उन्हें सिकंदराबाद से 16वीं लोकसभा में फिर से निर्वाचित किया गया। 2014 से 2017 तक वह केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), श्रम और रोजगार के पद पर आसीन थे।
PunjabKesari, Welcome Image


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News