​Himachal: नक्सलवाद के रूप में कांग्रेस ने भारत मां को दिया सबसे दर्दनाक घाव: अनुराग

punjabkesari.in Monday, Mar 30, 2026 - 10:30 PM (IST)

नई दिल्ली (ब्यूरो): पूर्व केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने सोमवार को लोकसभा में “देश को वामपंथी उग्रवाद (नक्सलवाद) से मुक्त करने के प्रयासों पर चर्चा में भाग लेते हुए कहा कि कांग्रेस ने नक्सल समस्या को सदा हल्के में लेते हुए इसे नासूर बनने दिया और कभी भी नक्सल समस्या को जड़ से मिटाने के लिए गंभीर नहीं रही। मगर यह मोदी सरकार के प्रयासों का ही प्रतिफल है कि आज देश अगले 2 दिनों में दशकों से चली आ रही नक्सल समस्या से मुक्त होने जा रहा है। ठाकुर ने कहा कि नक्सलवाद के रूप में भारत मां को सबसे दर्दनाक घावों में से एक घाव कांग्रेस पार्टी ने देने का काम किया है।

भारत-यूरोपीय संघ संसदीय मैत्री समूह से द्विपक्षीय संबंधों को मिलेगी नई ऊर्जा
भारत-यूरोपीय संघ संबंधों पर हाल ही में गठित संसदीय मैत्री समूह की पहली ऐतिहासिक बैठक आज नई दिल्ली स्थित संसद भवन में आयोजित हुई। इस बैठक में यूरोपीय संसद के भारत संबंधी प्रतिनिधिमंडल (D-IN) ने भाग लिया, जिसका नेतृत्व चेयरपर्सन एंजेलिका नीब्लर (जर्मनी, ई.पी.पी. समूह) तथा उपाध्यक्ष नील्स फ्लेमिंग ने किया। भारतीय पक्ष से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में गठित संसदीय मैत्री समूह के 11 सदस्यों ने सहभागिता की। यह बैठक नवगठित मैत्री समूह के अंतर्गत पहली औपचारिक संसदीय सहभागिता रही, जो भारत और यूरोपीय संघ के बीच संस्थागत संबंधों की गहराई को दर्शाती है। बैठक में भारत की ओर से सांसद तेनेटी कृष्णप्रसाद, राधा मोहन सिंह, हर्षवर्धन श्रृंगला व देवेश शाक्य सहित अन्य सदस्य तथा विदेश मंत्रालय के अधिकारी उपस्थित रहे। यूरोपीय संसद की ओर से D-IN प्रतिनिधिमंडल के 12 सदस्यों ने भाग लिया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News