ऊना में फिर 3 नए कोरोना पॉजिटिव, महाराष्ट्र और गुजरात की है ट्रैवल हिस्ट्री

Tuesday, Jul 14, 2020 - 09:10 PM (IST)

ऊना (विशाल): ऊना जिला में आज फिर 3 नए मरीज कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें से 2 महाराष्ट्र के रायगढ़ से लौटे हैं जबकि एक गुजरात के नवागांव से लौटा युवक है। तीनों ही मरीज संस्थागत क्वारंटाइन में रह रहे थे, जिनको खड्ड स्थित कोविड अस्पताल में शिफ्ट करने के लिए स्वास्थ्य विभाग में कदमताल शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गगरेट के अमलेहड़ और बेहड़ पतेहड़ के 22 ऒर 27 वर्षीय 2 युवक महाराष्ट्र के रायगढ़ से लौटे थे। दोनो ही संस्थागत क्वारंटाइन में थे और दोनो ही पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं नवागांव गुजरात से लौटा मवा सिंधिया निवासी 22 वर्षीय युवक भी पॉजिटिव पाया गया है। सीएमओ ऊना रमन कुमार शर्मा ने बताया कि तीनों पॉजिटिव मरीजों को खड्ड अस्पताल में शिफ्ट किया जा रहा है।

जिला में अब कुल 144 पॉजिटिव मरीज सामने आ चुके हैं जिनमें से 109 रिकवर हो चुके हैं जबकि 35 एक्टिव केस हैं। इसके साथ-साथ अब तक 10 मामले माइग्रेट पेशेंट के तौर पर आए हैं जिनमें से 5 रिकवर हो चुके हैं और 5 अब तक एक्टिव हैं।

Vijay