बच्चे की सूचना पर घर पहुंचे पड़ोसी, युवक की हालत देख उड़ गए होश

Sunday, Aug 26, 2018 - 10:19 PM (IST)

बिलासपुर: सदर उपमंडल की सुई सुरहाड़ पंचायत के बाडऩू गांव में एक व्यक्ति अपने घर में फंदे से लटका पाया गया। मृतक की पहचान रमेश (35) पुत्र धनी राम के रूप में हुई है जो मानसिक रूप से रोगी भी बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार इस घटनाक्रम के समय रमेश के परिवार का कोई भी सदस्य घर में नहीं था। घर के एक छोटे बच्चे ने घर की रसोई के अंदर वाले कमरे में रमेश को बांस की कड़ी के साथ फंदे से लटका देखा, जिस पर उसने इसकी जानकारी पड़ोसी को दी। सूचना मिलने पर आस-पड़ोस के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे व उन्होंने इसकी जानकारी खारसी पुलिस चौकी को भी दी।

पुलिस के पहुंचने से पहले ही फंदे से उतार दिया था शव
जानकारी मिलते ही पुलिस उपनिरीक्षक मस्त राम की अगुवाई में पुलिस टीम मौके पर पहुंची लेकिन तब तक रमेश को लोगों ने फंदे से नीचे उतार दिया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। एस.पी. बिलासपुर अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस मृतक के परिजनों व आस-पड़ोस के लोगों के बयान कलमबद्ध कर रही है व छानबीन जारी है।

Vijay