BJP ने सोलन में फूंका चुनावी बिगुल, भारत के मन की बात मोदी के साथ अभियान शुरू

Wednesday, Feb 06, 2019 - 06:31 PM (IST)

सोलन (चिनमय): सोलन में भाजपा द्वारा बुधवार को भारत के मन की बात मोदी के साथ अभियान की शुरूआत की। इस अभियान में भाजपा के उपाध्यक्ष गणेश दत्त ने वाहन को झंडी दिखा कर रवाना किया। इस वाहन में एल.ई.डी. लगाई है, जिसके माध्य्म से भाजपा की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा, वहीं दूसरी और भाजपा की विभिन्न योजनाओं के बारे में भी जानकारी उपलब्ध करवाकर मतदाताओं को जागरूक किया जाएगा। इस मौके पर भाजपा उपाध्यक्ष गणेश दत्त ने बताया कि बुधवार को सोलन में भारत के मन की बात अभियान को आरम्भ किया गया है।

जनता के सुझावों के आधार पर तैयार होगा भाजपा का संकल्प पत्र

इस अभियान के तहत रथ शिमला विधानसभा क्षेत्र में जाएगा और लोगों से सुझाव लेगा और उन सुझावों को सूचिबद्ध कर देश के प्रधानमंत्री के समक्ष भेजा जाएगा और उनके आधार पर भाजपा का संकल्प पत्र तैयार किया जाएगा। उन्होंने जनता से आह्वान किया कि वह देश के प्रधानमंत्री के नेतृत्व को फिर से स्वीकार करें ताकि भारत का विकास हो सके। उन्होंने बताया कि रथ यात्रा हर विधानसभा क्षेत्र में 2 दिन घूमेगी और मतदाताओं की अपेक्षाओं को जानेगी। 3 मार्च को इस रथ यात्रा का समापन होगा।

Vijay