NCP के प्रदेशाध्यक्ष रविंद्र डोगरा ने खनौली पंचायत के 5 गांव किए सैनिटाइज

punjabkesari.in Sunday, Jul 12, 2020 - 08:20 PM (IST)

हमीरपुर (राजीव): राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष रविंद्र सिंह डोगरा का कोरोना के खिलाफ  विजय अभियान रविवार को भी जारी रहा। लगातार 4 महीनों से कोरोना महामारी के खिलाफ हमीरपुर जिले के विकास खंड बमसन व सुजानपुर के अंतर्गत आने वाली पंचायतों के गांवों में सैनिटाइज करते आ रहे हैं। इसी क्रम में खनौली पंचायत के सबसे दुर्गम गांव रांगड़े दी खनौली को रविवार को रविंद्र सिंह डोगरा ने सैनिटाइज किया और प्रत्येक घर को हैंड सैनिटाइजर भेंट किए। उन्होंने बताया कि इससे पहले इसी पंचायत के महेशक्वाल, रांगडे दा महेशक्वाल, तपालधार, चमियाणा व खनौली को सैनिटाइज कर चुके हैं।

उन्होंने बताया कि इस दौरान हैंड सैनिटाइजर तथा मास्क भी वितरित किए। इस दौरान रांगड़े दी खनौली के ग्रामीणों में तेग सिंह, शेर सिंह, भूमि सिंह, अमरनाथ, रणजीत सिंह, प्रकाश चंद व शशि कुमार ने उनके काम के लिए धन्यवाद किया। इस अवसर पर उनके साथ प्रदेश महासचिव लवकेश कुमार, युवा विंग के शेखर चंदेल तथा गांव के युवा मनु, पंकज, रजत, अभिषेक, रोहित व अवतार आदि मौजूद रहे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News