नयना देवी में झंडा चढ़ाने की रस्म के साथ नवरात्र का आगाज, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़ (Video)

punjabkesari.in Sunday, Sep 29, 2019 - 11:43 AM (IST)

बिलासपुर (मुकेश): हिमाचल प्रदेश के विश्वविख्यात शक्तिपीठों पर रविवार को शुरू हुए शारदीय नवरात्र बड़ी धूमधाम के साथ शुरू हुए। नयना देवी में सुबह की आरती और झंडा चढ़ाने की रस्म के साथ नवरात्रों का आगाज हुआ। पहले नवरात्रे पर माता शैलपुत्री की पूजा की गई। सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।
PunjabKesari

काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने नवरात्रा पूजन किया और अपने घर परिवार के लिए सुख समृद्धि की कामना की। हालांकि नवरात्रों के उपलक्ष्य पर हिमाचल प्रदेश सरकार जिला प्रशासन और मंदिर न्यास के द्वारा श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुविधा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं। इसके अलावा मंदिर की सजावट का कार्य अभी इस बार बखूबी किया गया है। 
PunjabKesari

मंदिर को सजाने का कार्य करनाल के समाजसेवी संस्था के द्वारा किया गया है। फूलों से सजा मां का मंदिर श्रद्धालुओं के मनों को मोह लेता है। हालांकि नवरात्रों के दौरान शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा है। लगभग 600 के करीब पुलिसकर्मी होमगार्ड जवान और एक्स सर्विसमैन फौजी तैनात किए गए हैं, ताकि श्रद्धालुओं की सुरक्षा का ध्यान रखा जा सके।
PunjabKesari

इसके अलावा सफाई का भी पुख्ता बंदोबस्त किया गया है। कुल मिलाकर मां के अश्विन नवरात्रों में श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुविधा के ध्यान में रखते हुए इस बार भी पुख्ता बंदोबस्त किए गए।
PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ekta

Recommended News

Related News