धर्मशाला में शरारती तत्वों ने तोड़े अंडर ग्राऊंड डस्टबिन

Sunday, Mar 10, 2019 - 02:44 PM (IST)

धर्मशाला : स्मार्ट सिटी धर्मशाला में अब आधुनिक तकनीक से स्थापित किए अंडर ग्राऊंड डस्टबिन शरारती तत्वों के निशाने पर आ रहे हैं। उक्त शरारती तत्वों द्वारा लाखों रुपए खर्च करके स्थापित किए गए अंडर ग्राऊंड डस्टबिनों को तोड़कर नुक्सान पहुंचाया जा रहा है। धर्मशाला स्मार्ट सिटी में इस तरह के कई स्थलों के अंडर ग्राऊंड डस्टबिनों के तोड़-फोड़ के मामले सामने आए हैं। शरारती तत्वों ने इन अंडर ग्राऊंड डस्टबिन के स्टील से बने ढक्कनों को तोड़ दिया है।

एम.सी. के पदाधिकारी का कहना है कि कंपनी के साथ 5 साल का रखरखाव का करार हुआ है, जिसके चलते टूटे हुए अंडर ग्राऊंड डस्टबिनों की मुरम्मत कंपनी द्वारा करवाई जाएगी। नगर निगम के मेयर देवेंद्र जग्गी ने कहा कि नगर निगम धर्मशाला में लगे अंडर ग्राऊंड डस्टबिनों के टूटे होने की जानकारी मिली है। नगर निगम का उक्त कंपनी के साथ 5 साल के लिए रखरखाव का करार हुआ है, जिसके चलते टूटे हुए अंडर ग्राऊंड डस्टबिनों की मुरम्मत कंपनी द्वारा करवाई जाएगी।

kirti