कड़दोह में शरारती तत्वों ने फूंक डाली बाइक

Saturday, Feb 06, 2021 - 09:39 PM (IST)

गलोड़ (मिलाप): पुलिस चौकी गलोड़ के तहत ग्राम पंचायत पन्याली के गांव कड़दोह में गत रात्रि शरारती तत्वों ने घर के बाहर सड़क पर खड़ी रवि कुमार सुपुत्र अमर सिंह की बाइक को आग लगा कर जला डाला। घटना के बाद लोगों में दहशत है। रवि कुमार ने रात को घर के वहार बाइक को खड़ा किया गाया था। जब वह लगभग 2 घंटे बाद वापस आया तो उसकी बाइक का बीच का हिस्सा जला हुआ पाया गया जबकि बाइक के दोनों टायर ठीक हैं। रवि दिहाड़ी मजदूरी का काम करता है। घटना की सूचना पलिस चौकी गलोड़ को दे दी गई है। पुलिस चौकी प्रभारी राजेन्द्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन जारी कर दी है जल्द ही शरारती तत्व पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

Content Writer

Vijay