नैशनल खिलाड़ी जन्नत का अगला लक्ष्य 2024 विंटर ओलिम्पिक, जानिए किसे मानती है अपना आदर्श

punjabkesari.in Tuesday, Feb 15, 2022 - 09:10 PM (IST)

मनाली (ब्यूरो): मनाली के गोशाल गांव की बेटी जन्नत ठाकुर का अगला लक्ष्य 2024 में कोरिया में होने वाले यूथ ओलिम्पिक में क्वालीफाई करना है। जन्नत ठाकुर ने कहा कि औली में हुई राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उन्होंने अंडर-16 में रजत पदक जीता है। उन्होंने बताया कि उनके दादा खिमी राम का उन्हें सहयोग मिला है। वह डे स्टार स्कूल में 10वीं कक्षा में पढ़ती है। पढ़ाई के साथ-साथ ओलिम्पिक में क्वालीफाई करना अगला लक्ष्य है। मनाली में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में गोल्ड प्राप्त किया जबकि एपीएल में भी रजत जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। जन्नत ने कहा कि वह अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी आंचल को अपना आदर्श मानती है और आंचल की तरह मनाली का नाम दुनिया में रोशन करना चाहती है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News