दलदल में तब्दील हुआ NH-5, लोगों का पैदल चलना भी हुआ मुश्किल

punjabkesari.in Thursday, Aug 01, 2019 - 09:41 AM (IST)

कुमारहट्टी : परवाणु से सोलन तक नैशनल हाईवे को फोरलेन बना रही कंपनी की लेटलतीफी व लापरवाही पर जिला प्रशासन लगाम लगाने में नाकाम रहा है। जिला प्रशासन के कड़े आदेशों के बावजूद भी स्थिति में सुधार नहीं हुआ है। लोगों की परेशानियां कम होने कीबजाय बढ़ती जा रही हैं। यहां एक हफ्ते से ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी कालका-शिमला नैशनल हाईवे पर जाम की स्थिति सामान्य नहीं हो पाई है। हाईवे पर कुमारहट्टी में दलदल बन चुकी सड़कें और सड़कों पर पड़े गड्ढे दुर्घटनाओं को आमंत्रण दे रहे हैं।

सड़कों की खस्ता हालत व चौड़ाई कम होने के कारण चंडीगढ़ रोड, नाहन रोड, सोलन-शिमला रोड तथा डगशाई मार्ग पूरी तरह जाम हो रहे हैं। ऐसा लगता है कि नैशनल हाईवेृ-5 पूरी तरह जाम हो चुका है। सड़कों के किनारे बने मकान तक सुरक्षित नहीं हैं। यहां सड़क पर वाहन चलाना तो दूर पैदल चलना भी दूभर है। स्थिति से निपटने के लिए डी.सी. व एस.पी. लगातार स्थानीय बाजार का दौरा कर रहे हैं।

3 दिन पहले डी.सी. सोलन के.सी. चमन ने फोरलेन निर्माता कंपनी के प्रोजैक्ट मैनेजर राजीव पठानिया को 24 घंटे में कुमारहट्टी बाजार की सड़कें दुरुस्त करने के आदेश दिए थे। बावजूद उसके 3-4 दिन बीत जाने के बाद भी स्थिति यथावत है। स्थानीय बाजार के साथ लगते स्कूलों के बच्चे जाम लगने के कारण वाहनों में फंसे रहते हैं। कुमारहट्टी से धर्मपुर 4 किलोमीटर की दूरी को पूरा करने में वाहनों को 2 घंटे से ज्यादा का समय लग रहा है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

kirti

Recommended News

Related News