ऊना में होगी डियू वाल की राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता

Friday, Jun 22, 2018 - 03:48 PM (IST)

ऊना(अमित):ऊना के इंदिरा मैदान में 25 से 27 जून तक डियू वाल खेल की राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी डियूवाल एसोसिएशन और भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने दी है। उन्होंने ऊना में पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रतियोगिता का आगाज ऊना शहर में बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओ विषय को लेकर एक जागरूकता रैली से किया जाएगा। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में देशभर से महिलाओं और पुरुषों की 60 टीमें हिस्सा लेंगी।  
 

kirti