2 कारों की टक्कर में 5 घायल

Monday, Sep 24, 2018 - 09:07 PM (IST)

नंगल: आज सायं नंगल-भाखड़ा मुख्य मार्ग पर राम मंदिर के नजदीक 2 कारों की टक्कर में लगभग 5 लोग जख्मी हो गए। जानकारी के अनुसार अनिल कुमार निवासी नारनोल हरियाणा अपने 3 अन्य साथियों लोकेश, शिव कुमार व अजय कुमार निवासी लुधियाना के साथ गाड़ी में भाखड़ा से नंगल की ओर आ रहा था। उक्त मंदिर के नजदीक तंग पुली पर सामने से आ रही इनोवा गाड़ी जिसे संजीव कुमार निवासी नंगल चला रहा था, से उनकी गाड़ी टकरा गई। अनिल कुमार ने बताया कि उक्त पुली को पार कर रहे एक बच्चे को बचाते हुए उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर इनोवा से जा टकराई। अनिल कुमार ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ किसी काम से होशियारपुर आया हुआ था तथा वहां से वे भाखड़ा डैम देखने के लिए आ गए। उक्त घटना में इनोवा सवार संजीव कुमार के साथ दूसरी गाड़ी के अनिल कुमार, शिव कुमार, लोकेश तथा अजय को तुरंत घायल अवस्था में बी.बी.एम.बी. अस्पताल पहुंचाया गया। डाक्टरों ने शिव कुमार की गंभीर हालत को देखते हुए उसे पी.जी.आई. चंडीगढ़ रैफर कर दिया।

 

Kuldeep