जब ट्रैक्टर पर बैठाकर घर लाई दुल्हन

punjabkesari.in Monday, Apr 26, 2021 - 06:56 PM (IST)

नालागढ़ (सतविन्द्र): उपमंडल में एक दूल्हा अपनी दुल्हन को ट्रैक्टर पर बैठा कर अपने घर लाया। पहली बार ट्रैक्टर पर विदा हुई दुल्हन बी.बी.एन. में चर्चा का विषय बनी हुई है। नालागढ़ के ढेरोंवाल के भूपेंद्र सिंह का खरूणी की मनप्रीत कौर से विवाह हुआ। भूपेंद्र सिंह बारात लेकर तो कार में आया लेकिन विदाई के उपरांत दुल्हन को ट्रैक्टर में बैठा कर अपने घर लाया। दूल्हे के ट्रैक्टर के पीछे उसके दोस्त भी ट्रैक्टर पर घर पहुंचे।

भूपेंद्र सिंह ने बताया कि हमारे किसान दिल्ली के सिंघू बॉर्डर पर पिछले कई माह से आंदोलन पर बैठे हैं लेकिन सरकार उनकी मांगों को नहीं मान रही है। किसान का बेटा होने के नाते आंदोलन के समर्थन में अपनी दुल्हन को ट्रैक्टर पर लाने का निर्णय लिया जिसका उनकी दुल्हन ने भी स्वागत किया और दोनों खुशी-खुशी अपने घर पहुंचे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Recommended News

Related News