नयनादेवी मंदिर न्यास ने पारित किया 25 करोड़ का बजट

punjabkesari.in Saturday, Mar 05, 2022 - 07:13 PM (IST)

बिलासपुर (मुकेश): हिमाचल प्रदेश के विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री नयनादेवी मंदिर न्यास का आज वर्ष 2021-22 का 25 करोड़ का बजट सर्वसम्मति से पारित हो गया। मंदिर न्यास के इस महत्वपूर्ण बजट बैठक की अध्यक्षता जिलाधीश बिलासपुर पंकज राय ने की और इस बैठक में मंदिर न्यास के अध्यक्ष राजकुमार ठाकुर के अलावा मंदिर न्यास के ट्रस्टी मौजूद रहे। मंदिर न्यास का ओपनिंग बैलेंस 2022 तक 75 करोड़ 33 लाख 37 हजार 554 रुपए है जबकि अनुमानित आमदनी 25 करोड़ 28 लाख 86 हजार 972 रुपए है। इसका कुल जोड़ 100 करोड़ 62 लाख 24 हजार 526 रुपए बनता है। वर्ष 2022 का अनुमानित खर्चा 24 करोड़ 93 लाख 26 हजार रुपए है जबकि न्यास के खजाने में 75 करोड़ 68 लाख 98 हजार 526 रुपए बैलेंस है।
PunjabKesari, DC Bilaspur and Temple Trustee Image

जिलाधीश बिलासपुर पंकज राय ने बैठक के उपरांत पत्रकारों को बताया कि श्री नयनादेवी मंदिर न्यास का बजट इस बार लगभग 25 करोड़ का पारित किया गया है। यह बजट विकास कार्यों व अन्य खर्चों को ध्यान में रखते हुए पारित किया गया है। उन्होंने कहा कि मंदिर न्यास का विकास हो, श्रद्धालुओं को ज्यादा से ज्यादा सुविधाएं प्राप्त हों इस पर मंदिर न्यास का ध्यान केंद्रित रहा और मंदिर न्यास का मुख्य उद्देश्य भी श्रद्धालुओं को अधिक से अधिक सुविधाएं प्रदान करना है। जिलाधीश ने कहा कि मंदिर न्यास द्वारा समय-समय पर श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु व्यापक कदम उठाए जा रहे हैंं। उन्होंने कहा कि भारी भीड़ के चलते श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु मंदिर न्यास द्वारा 3 जगह होल्डिंग एरिया बनाए जा रहे हैं और इसका कार्य श्रावण नवरात्रों से पहले पूर्ण कर लिया जाएगा। इसके अलावा मंदिर न्यास द्वारा इंप्लाइज वैलफेयर फंड की स्थापना की गई है, जिसमें मन्दिर न्यास की तरफ से 10 लाख रूपए की व्यवस्था की गई है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News